Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत के स्पा सैंटर में देह व्यापार के आरोप में 2 महिलाएं व 3 युवक पकड़े

September 25, 2024

पानीपत के स्पा सैंटर में देह व्यापार के आरोप में 2 महिलाएं व 3 युवक पकड़े

पानीपत: थाना चांदनी बाग पुलिस को को गुप्त सूचना मिली थी की सेक्टर 11 स्थित ऐंजल मॉल में खुले बी थाई सपा सेंटर व वी थाई सपा सेंटर पर सपा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। थाना चांदनी बाग प्रभारी द्वारा मामला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के संज्ञान में लाया गया। एसपी सिंह ने डीएसपी हेडक्वाटर सतीश वत्स के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में स्पेशल डिटैक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर रेखा, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश व अन्य कई महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। इधर टीम ने मुख्य सिपाही मनोज व विरेंद्र को बोगस ग्राहक बनाकर दोनों को 500-500 के दो नोट पर हस्ताक्षर कर देकर मुख्य सिपाही मनोज को बी थाई सपा सेंटर पर व मुख्य सिपाही विरेंद्र को वी थाई सपा सेंटर पर भेजा। दोनों जगह काउंटर पर बैठी औरत बोगस ग्राहक को बातचीत होने के पश्चात पैसे लेकर अंदर कमरे में लेकर जाने लगी।

बाहर खड़ी टीम ने बोगस ग्राहक से इशारा मिलते ही रेड कर सपा सेंटर के कमरों को चैक किया तो बी थाई सपा सेंटर के कमरों में दो युवक व दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। तीसरे कमरें में एक औरत अकेली मिली। इसी प्रकार वी थाई सपा सेंटर में कमरे से एक युवक व युवती को संदिग्ध हालत में मिले। सपा सेंटर के काउंटर पर बैठी दोनों आरोपी महिलाओं से हस्ताक्षर युक्त 500-500 के दोनों नोट बरामद किये। आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर गिरफ्तार दोनों आरोपी महिलाओं व तीनों आरोपी युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस बेल पर छोड़ा गया। इधर एसपी लोकेंद्र ने कहा कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमें सपा सेंटरों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। सपा सेंटर की आड में अनैतिक देह व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें