Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकली मेल आईडी बनाकर फ्रॉड करने वाली 2 महिलाओं गिरफ्तार

March 27, 2024

नकली मेल आईडी बनाकर फ्रॉड करने वाली 2 महिलाओं गिरफ्तार

हांसी: पुलिस द्वारा जिला भर में साईबर अपराधों पर लगाम लगाते साईबर थाना हांसी पुलिस नें मेल द्वारा फ्रॉड करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए साइबर थाना में तैनात ए.एस.आई रामबिलास ने बतलाया कि महिला आरोपियो नें गत दिनों पहले सुबोध बसंल निवासी गंजा बाग हांसी की मेल पर सुबोध के बहनोई की नकली मेल आईी बनाकर सुबोध बसंल की मेल पर अपना अकाउंट नम्बर भेज कर 4 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की थी।

गिरफ्तार कि गई महिला आरोपियों की पहचान लालावजंली निवासी धोरपुल, आईजोल, मिरोरम हाल उत्तम नगर विहार, दिल्ली से व लालतल निवासी टिकवाल आईजोल, मिजोरम हाल मोहन र्गान दिल्ली के रुप मे हुई है। दोनों महिला आरोपियों को चाणक्य प्लेस दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला आरोपी लालावजंली वासी धोरपुल आईजोल मिरोरम हाल उत्तम नगर विहार दिल्ली से एक विवो मोबाईल फोन व आरोपिया लालतल वासी टिकवाल आईजोल मिजोरम हाल मोहन र्गान दिल्ली से एक मोबाईल फोन रेमी को कब्जा पुलिस में लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें