Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में पकड़ी गई 24000 शराब की बोतलें, चुनाव में सप्लाई का था अंदेशा

September 3, 2024

यमुनानगर में पकड़ी गई 24000 शराब की बोतलें, चुनाव में सप्लाई का था अंदेशा

यमुनानगर: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में शराब का भी भारी इस्तेमाल होता है। मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब सप्लाई किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं। यमुनानगर सदर थाना पुलिस ने 1550 पेटी शराब और बियर की बरामद की है जो जम्मू कश्मीर से लाई गई थी। दिलचस्प बात यह है कि ट्रक चालक के पास जो परमिट था उसमें जो समय निर्धारित किया गया था उससे 40 घंटे पहले ही यह ट्रक हरियाणा पहुंच गया।

अब पुलिस व एक्साइज विभाग इसकी गहराई से जांच कर रहा है और ट्रक को शराब सहित कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक द्वारा दिखाए गए कागजातों के मुताबिक यह ट्रक जम्मू कश्मीर से झारखंड के लिए जा रहा था कि हरियाणा के उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर विशेष चेकिंग के दौरान इसे चेक किया गया। ट्रक चालक से रिकॉर्ड मांगा गया, तो उसने जो परमिट दिखाया वह 2 सितंबर रात 11:55 से शुरू होता था। लेकिन यह उस समय से लगभग 40 घंटे पहले ही हरियाणा में दाखिल हो गया। इन परमिट को देखकर पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें