Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेजेपी बीसी सेल में 22 जिला संयोजकों समेत 30 पदाधिकारी घोषित

July 30, 2023

जेजेपी बीसी सेल में 22 जिला संयोजकों समेत 30 पदाधिकारी घोषित

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल प्रजापत व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 8 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। बीसी सेल में डॉ राम कुमार दिनोदिया, बृज लाल जोगी और चंद्र प्रकाश सैनी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रहलाद सैनी को प्रदेश प्रधान महासचिव, भाग सिंह दमदमा को प्रदेश संगठन सचिव, संदीप कपासिया को प्रदेश प्रवक्ता, राजेश माधवपुर को आईटी कोऑर्डिनेटर और मनोज पंचाल को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनके अलावा जेजेपी बीसी सेल में अंबाला जिले में जितेंद्र कश्यप, भिवानी में मदन लाल जूसवाला, दादरी में रमेश वर्मा, फरीदाबाद में प्रेम किशन आर्य, फतेहाबाद में हनुमान सोनी, गुरुग्राम में जितेंद्र सिंह जांगड़ा नंबरदार, हिसार में इंद्र फौजी, जींद में रामपाल कश्यप, झज्जर में सुनील जांगड़ा, कैथल में विजय सैनी और करनाल में कर्मबीर कंबोज को जिला संयोजक बनाया है। इसी तरह कुरुक्षेत्र में मांगे राम कश्यप, महेंद्रगढ़ में राजकुमार जांगड़ा, नूंह में सुखबीर गुर्जर, पंचकूला में कृष्ण चंद गुर्जर चपेहर, पलवल में संजय बाघेल, पानीपत में सुभाष धीमान, रेवाड़ी में राकेश वर्मा, रोहतक में धर्मपाल जांगड़ा, सिरसा में पवन सोनी, सोनीपत में जुगती राम और यमुनानगर में सुशील सैनी बीसी सेल में जिला संयोजक होंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें