Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

3194 मेट्रिक टन यूरिया खाद्य पहुंची Bhiwani, DDA ने कहा-किसान धैर्य और शांति बनाकर खरीदें

January 1, 2025

3194 मेट्रिक टन यूरिया खाद्य पहुंची Bhiwani, DDA ने कहा-किसान धैर्य और शांति बनाकर खरीदें

भिवानी: जिले के रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद्य का रैक किसानों के लिए राहत लेकर आया। रेलगाड़ी का रैक 71 हजार यूरिया खाद्य के बैग लेकर भिवानी स्टेशन पर पहुंचा इस बारे में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप निदेशक विनोद फोगाट ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। आज जिले में एक यूरिया खाद का रैक लगा है।

करीब 71 हजार के आसपास यूरिया के बैग पहुंचे है। अब पैक्स सोसायटियों में भेजी जा रही है। अब किसान अपनी फसलों में यूरिया खाद का छिड़काव कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों से जरूरत के हिसाब से यूरिया खाद खरीदने का आहवान किया। ताकि सभी किसानों को यूरिया खाद मिल सके।

उन्होंने बताया कि यूरिया खाद में चरखी दादरी जिले की भी हिस्सेदारी है,लेकिन ज्यादा हिस्सा भिवानी जिले के किसानों को मिलेगा। बताया जा रहा है कि चरखी दादरी को उक्त रेक में पहुंची खाद में से करीब 15 हजार बैग मिलेंगे। बाकी यूरिया खाद भिवानी की पैक्स सोसायटी व अन्य सरकारी एजेंसियों पर पहुंचा जा रहा है।

खाद का रैक लगने के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई। क्योंकि इस वक्त किसानों को यूरिया खाद की बेहद सख्त जरूरत है। बारिश होने के बाद रबी फसलों में यूरिया खाद डाली जानी है। अभी तक जिले में किसी भी जगह पर यूरिया खाद का स्टॉक नहीं था। अब खाद पहुंचने से किसानों को अपनी फसलों में यूरिया डालने का विकल्प मिल गया है।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें