Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल एप्प में निवेश कर पैसा कमाने का झांसा देकर 34.38 लाख रुपए ठगे

February 8, 2025

मोबाइल एप्प में निवेश कर पैसा कमाने का झांसा देकर 34.38 लाख रुपए ठगे

यमुनानगर: मोबाइल एप में निवेश कर पैसा कमाने का झांसा देकर 34.38 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई। यमुनानगर और जगाधरी के रहने वाले आठ लोग ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के कांसापुर निवासी गौरव ने शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ प्रतिष्ठित यूट्यूबर्स की वीडियो देखी थी। इनमें वे सभी एक वेबसाइट्स और मोबाइल एप में निवेश का प्रचार कर रहे थे, जिसमें दावा किया था कि निवेश पर 100 फीसदी फायदा होगा यूट्यूबर्स की वीडियो देखने के बाद विश्वास हो गया। उसने पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। साथ ही अपने कुछ जानकारों से भी निवेश कराया।

गौरव ने कुल 10.19 लाख रुपये निवेश किए थे। वहीं जगाधरी के हरिशचंद्र ने 1.52 लाख रुपये, आशा रानी ने 6.25 लाख रुपये, साक्षी ने 4.76 लाख रुपये, कैंप निवासी सुनीता ने 68.72 हजार रुपये, हरबंसपुरा निवासी अभिषेक ने 5.39 लाख रुपये, ऋषि मुनि ने 2.49 लाख, रितिका की आईडी से 2.35 लाख रुपये का निवेश किया गया। कुल 34.38 निवेश करने के बाद कंपनी ने मोबाइल प्ले स्टोर से एप हटा लिया। कंपनी के सभी प्रकार के संचालन भी बंद कर दिए गए। मामले की जांच क रहे थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्अर रविकांत ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञता पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :- पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी ढील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें