
कैथल: एक युवक को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने यह रकम ब्याज पर लेकर आरोपियों को दी थी, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। इस मामले में गांव मालखेड़ी निवासी राहुल सिंह की शिकायत पर फरीदकोट निवासी सोनू, जींद निवासी अरुण, गांव बात्ता निवासी कर्ण, आढ़ती मालक सिंह और साहब सिंह के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। कर्ण ने उसे बताया कि उसका दोस्त अरुण लोगों को इंग्लैंड भेजवाता है। राहुल ने अपने भाई गौरव को इंग्लैंड भेजने के लिए उनसे बात की, जिसके लिए आरोपियों ने 14 लाख रुपये मांगे।
शर्त रखी गई कि दो लाख रुपये अग्रिम देने होंगे और बाकी रकम गौरव के इंग्लैंड पहुंचने के बाद देनी होगी। राहुल ने निसिंग के आढ़ती मालक सिंह के पास साढ़े 13 लाख रुपये जमा करा दिए थे। आरोपियों ने कहा था कि गौरव के विदेश पहुंचने पर वे रकम ले लेंगे और यदि वह नहीं गया तो पैसे लौटा दिए जाएंगे। इसी दौरान राहुल के पिता की तबीयत खराब हो गई, तो उसने आढ़ती से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए जिससे 12 लाख रुपये शेष रह गए। आरोप है कि 4 मार्च 2025 से आढ़ती के पास यह राशि पड़ी है, लेकिन अब तक गौरव को इंग्लैंड नहीं भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। साहब सिंह का कहना है कि जब सोनू आएगा तभी वह पैसे वापस देगा, जबकि सोनू अब राहुल के फोन कॉल भी नहीं उठा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- खराब जीवनशैली से बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, जानें आयुर्वेदिक नजरिया और सावधानियां
मेष: दिन शुभ रहेगा...