भिवानी जिले के गांव सांगा में दुखद घटना सामने आई। जहां जोहड़ में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर अपने पीछे एक भाई व दो बहनों दुनिया में अकेला छोड़ गया। जबकि उसका पिता ट्रक ड्राइवर है और मां की मृत्यु पहले हो चुकी है। अब 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी में लाया गया। जहां आगे की कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जा रही है।परिजनों के बयानो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या निकल कर आता है।

