Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में 20 वर्षीय युवक की हुई हत्या, गुसाए परिजनों ने खजूरी रोड को किया जाम

August 15, 2024

यमुनानगर में 20 वर्षीय युवक की हुई हत्या, गुसाए परिजनों ने खजूरी रोड को किया जाम

यमुनानगर (हरीश कोहली): यमुनानगर के खजूरी रोड पर शादीपुर के रहने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर देने का मामल सामने आया है। जहा आज पूरा देश आजादी पर्व की 78वी वर्षगांठ मनाने मे जुटा था। वहीं यमुनानगर के खजूरी रोड पर शादीपुर के पास यमुना धर्म कांटा पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक टीनू की देर रात हत्या कर दी गई।

खबर का पता लगते ही गुस्साए गमोणों ने खजूरी रोड सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर्मियों को समझने में लगे। मृतक के परिजन जीत राम और सुशील कुमार ने बताया कि की टीनू कश्यप कांटे के पास सुबह लावारिस हालत में बरामद हुआ, उसके सिर पर कोई तेजधार चीज मारी गई है।

मृतक की जेब से पैसे व मोबाइल भी हमलावर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मृतक टीनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल मे भेज दिया है। पुलिस द्वारा अब इस मामले की गहनता से जांच जा रही है। देखना होगा कि पूरे मामले में सामने निकलकर क्या आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें