Site icon Dainik Savera Times

डंपर की चपेट में आने से 24 वर्षीय नौजवान हुआ मौत का शिकार

यमुनानगर: सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रादौर की राम कुटिया के नजदीक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार औरंगाबाद निवासी 24 वर्षीय नीरज की मौत हो गई। हादसे के समय नीरज अपनी रिश्तेदारी में कुरुक्षेत्र के दबदलान गांव जा रहा था। नीरज की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद तीन माह पहले वह रूस चला गया था। तीन दिन पहले ही वह विदेश से यहां लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

औरंगाबाद निवासी सुखबीर ने बताया कि उसका भतीजा नीरज विदेश में रहता था। तीन दिन पहले ही वह विदेश से यमुनानगर लौटा था। सोमवार रात को वह अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र जिले के दबदलान गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वह रादौर की राम कुटिया के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आए डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भतीजा सडक पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भतीजे को रादौर के अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version