Site icon Dainik Savera Times

दीपालपुर पलड़ा रोड पर रेत की खान के नजदीक मिली डेड बॉडी, ताजपुर के अड्डे पर ढाबा चलाता था युवक

सोनीपत : दीपालपुर पलड़ा रोड पर रेत की खान के नजदीक डेड बॉडी मिली है। मृतक की पहचान गांव मुकीमपुर के प्रवीण रूप में हुई है। 28 वर्षीय प्रवीण गांव ताजपुर के अड्डे पर ढाबा चलाता था। प्रवीण अपने गांव के अन्य साथियों के साथ गांव से कल गाजियाबाद में बारात में गया था। प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया की सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक प्रवीण के चाचा ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Exit mobile version