Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रिज का कंप्रैशर फटने से दुकान में लगी आग, दुकान मालिक की पत्नी घायल

September 21, 2025

फ्रिज का कंप्रैशर फटने से दुकान में लगी आग, दुकान मालिक की पत्नी घायल

उचाना: किराने की दुकान में फ्रिज का कंप्रेसर फट गया, जिससे दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान मालिक सतपाल की पत्नी किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उचाना के डूमरखा कला गांव की है। किरण देवी की आंखों की पुतलियां खराब होने और पैर में फ्रैर आने की सूचना है। हादसा दोपहर के समय हुआ, जब किरण देवी दुकान पर मौजूद थीं। कंप्रेसर फटने से हुए तेज धमाके के बाद गैस के दबाव से वह गली में जा गिरीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद दुकान से काला धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के घरों से पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दुकान और पीछे बने कमरे का अधिकांश सामान जल चुका था। दुकान मालिक सतपाल ने बताया कि यह फ्रिज को ही कंपनी के मिस्त्री इसे ठीक करके गए थे। सतपाल ने आशंका व्यक्त की है कि मिस्त्रियों द्वारा की गई मरम्मत ठीक से नहीं हुई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें