
कुरुक्षेत्र: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 404 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से सजाया गया। वीरवार को गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में सजाए गए महान नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारों ने की। साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के चरणों में अरदास के उपरांत महान नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर हरमनप्रीत सिंह, पूर्व प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, हरियाणा कमेटी के एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, उप सचिव अमरिंदर सिंह, अकाउट विभाग के प्रभारी रणजीत सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह, अमीर सिंह, नरेंद्र सिंह गिल समेत संगत ने शामिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष हाजरी भर कर पुण्य कमाया।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बिड़ला मंदिर, छोटा बाजार, शास्त्री मार्किट, शेख चहेली मकबरा और झांसा चुंगी से होते हुए धर्मनगरी में सुशोभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का यहां पहुंचने पर भारी गिनती में मौजूद संगत ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी करके भव्य अभिनंदन किया। इससे पहले नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर संगत द्वारा पुष्पवर्षा की गई। नगर कीर्तन में शामिल संगत की सेवा के लिए भी ठंडे पानी, फल, कुल्फी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए। नगर से पहले बैंड पर गुरबाणी की बजती धुन व ढोल ने वातावरण को भकितमय बना दिया। यही नहीं, नगर कीर्तन में सबसे पहले युवक-युवतियों ने झाडू लगाते हुए रास्ता साफ करने की सेवा की, जबकि कुछ संगत ने जल छिड़काव करके पंज प्यारों व संगत को गर्मी से राहत दिलाने की सेवा की। इसके साथ ही संगत ने पंज प्यारों व निशानचियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए हाथ से पंखी झुलाने की सेवा भी की।
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी
मेष: दिन शुभ रहेगा...