Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव लाठी धनौरा-जैनपुर रोड पर भीषण हादसा; 22 साल के अग्निवीर जवान व 11 साल की बच्ची की मौत

March 13, 2026

गांव लाठी धनौरा-जैनपुर रोड पर भीषण हादसा; 22 साल के अग्निवीर जवान व 11 साल की बच्ची की मौत

लाडवा: गांव लाठी धनौरा-जैनपुर रोड़ पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अग्निवीर जवान और उसकी 11 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई, जबकि 13 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा गांव लाठी धनौरा-जैनपुर के बीच उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटकर लगभग 10 फुट दूर जा गिरा। इसके बाद कार सडक से उतरकर पास के खेत में जाकर पलट गई।

इस हादसे में अग्निवीर जवान आर्यन और उसकी चचेरी बहन कनिका शर्मा निवासी गांव बड़ौदा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थाना प्रभारी लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह का कहना है कि हादसा बुधवार रात का होने के कारण गुरूवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया। वहीं दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें