Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कागदाना के श्री कृष्णा फैशन हाऊस में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान

December 21, 2024

कागदाना के श्री कृष्णा फैशन हाऊस में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान

चोपटा : गांव कागदाना के श्री कृष्णा फैशन हाउस में रात को आग लगने से करीब 60 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। रात को करीब 9:30 बजे आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दुकान मालिक को दी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक विनोद कुलड़िया ने बताया कि कागदाना बस स्टैंड पर श्री कृष्णा फैशन हाउस के नाम से उसने दुकान कर रखी है। जिसमें कपड़े, कंबल, फैशन सामग्री और अन्य करीब 60 लाख रुपए सामान रखा हुआ था। शाम को करीब 7 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे।

घर जाने के करीब 3 घंटे बाद कागदाना के दुकान के पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। विनोद ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे कपड़े, फैशन सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों का नहीं पता चला।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दुकान के मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें