Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रात में व्यक्ति का गला रेत कर की हत्या, अगले दिन दोपहर बाद पुलिस को मिली खबर, परिजनों ने पत्नी पर जताया हत्या का शक

June 30, 2025

रात में व्यक्ति का गला रेत कर की हत्या, अगले दिन दोपहर बाद पुलिस को मिली खबर, परिजनों ने पत्नी पर जताया हत्या का शक

झज्जर में एक व्यक्ति का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। व्यक्ति का शव उसी के घर में बिस्तर में पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद तुरंत पुलिस को खबर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।

मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी भानुप्रताप के रूप में हुई है। जो फिलहाल बहादुरगढ़ के श्यामजी कॉम्प्लेक्स के साथ लगती कॉलोनी में रह रहा था। भानु प्रताप बहादुरगढ़ में अपने 2 बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। यहां वह एक ढाबे पर काम करता था।

हत्या रात में ही कर दी गई थी। लेकिन अगले दिन रविवार को दोपहर बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने जांच–पड़ताल कर साक्ष्य आदि जुटाए है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी पर हत्या का शक जताया है।

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी रात भर मृतक के पास बैठी थी। पूछने वाले से कह रही थी कि भानुप्रताप को चोट लगी है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। असल खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें