Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर टिंबर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

October 11, 2025

यमुनानगर टिंबर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

यमुनानगर: हमीदा पुरानी लकड़ मंडी स्थित जीटीबी टिंबर फैक्ट्री में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 1: 30 बजे की बताई जा रही है। फैक्ट्री मालिक प्रिंस के अनुसार, रात को एक मजदूर ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और ऊंची-ऊंची लपटें आसमान छू रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

यमुनानगर, जगाधरी सहित अन्य जगहों से दमकल विभाग की करीब आठ गाडि मंगवाई गई, जो लगातार 90 बार गाडि?ां पानी की भरकर आई। दमकलकर्मियों ने लगातार कई घंटों तक मशक्कत की। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री के एक तरफ का शेड भी जलकर नीचे गिर गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी, टिंबर व अन्य सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पूरी रात और सुबह तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। करीब 11 से 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

फैक्ट्री मालिक प्रिंस ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्र में लकड़ी, मशीनरी व तैयार माल रखा हुआ था जो पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन ठंडी राख में अभी भी धुआं उठ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से टीम मौके पर तैनात है ताकि आग दोबारा न भडके। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग रातभर मौके पर जुटे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें : ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें