यमुनानगर: खनन कारोबारी को लोन कराने का झांसा देकर 95 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप महाराष्ट्र के मुंबई के रुद्रा ट्रेडर्स के संचालक प्रदीप रुद्रा, कर्नाटक के बैंगलोर निवासी शाहजी योहानन, गोरगांव ईस्ट निवासी परवेज नुमारी, पुंडीचेरी निवासी अरूल राजेंद्रन, ईस्ट मुंबई निवासी संजय रामअवतार, नवी मुंबई निवासी फिरोज बगदादी, ईस्ट मुंबई निवासी दलीप लालू व दिल्ली साउथ वेस्ट निवासी अनिल सिंह पर लगा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव लेघाभानान निवासी प्रदीप कुमार का चरखी दादरी के गांव बिरही कलां में कन्हैया स्टोन क्रशर है।
ये भी पढ़ें: फराह–फरहान ने साथ मनाया जन्मदिन, जोया अख्तर ने शेयर किया वीडियो
उसके बड़े भाई संदीप कुमार का 19 फरवरी 2025 को उसका निधन हो गया था। संदीप की व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में जेपी वाई कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड के नाम से माइनिंग फर्म थी। उसने यह फर्म 2018 में बनाई थी। वर्ष 2018 में ही सरकार से दस वर्ष के लिए माइनिंग का छह करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये सालाना किश्त के हिसाब से ठेका लिया था, जिसकी 67 लाख रुपये प्रति माह किश्त भरनी होती थी। माइनिंग विभाग से खनन का जो काम लीज पर लिया था। उसके लिए संदीप ने अपने मुंबई में लोहे के कारोबारी ईश्वर सिंह की संपत्ति के दस्तावेज खनन विभाग में जमा कराए हुए थे। वर्ष 2022-23 में माइनिंग का कार्य बंद हो गया। काम में हानि होने के कारण माइनिंग विभाग की किश्त समय पर नहीं भरी गई।
ये भी पढ़ें: ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ, ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਚਰਚਾ
इस बारे में संदीप ने अपने भाई प्रदीप कुमार से बात की। इस बारे में ईश्वर सिंह को बताया तो उनके माध्यम से जून 2023 में प्रदीप रूद्रा से संपर्क हुआ। उसने व्यवसाय कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। आश्वस्त किया था कि उसके काफी फाइनेंसर जानकार है। वह सस्ते ब्याज पर 15 करोड़ रुपये का लोन करा देंगे। कमीशन के तौर एक करोड़ 15 लाख रुपये मांगे। जिस पर सहमति दे दी। आरोपित ने फर्म से संबंधित सभी दस्तावेज लिए। इसके बाद लोन की कार्रवाई कराने के नाम पर अलग-अलग कर 97 लाख 42 हजार रुपये ले लिए।
ये भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मंत्री संजीव अरोड़ा हुए और पावरफुल, मिला ये विभाग

