Site icon Dainik Savera Times

चलती Bike में अचानक लगी आग, सड़क किनारे धू-धू कर जली मोटरसाइकिल, व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान

नारनौल: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। ये कहावत आज नारनौल में देखने को मिली। जब दिहाड़ी दार मजदूर नारनौल से अपने गांव उच्चत जा रहा था बीच रास्ते में चलते समय उसकी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। यह हादसा नारनौल दिल्ली हाईवे पर नारनौल से मात्र 1 किलोमीटर दूर नरूला विलेज रिजॉर्ट के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार उच्चत गांव का महेंद्र अपनी बजाज पल्सर पर सवार होकर नारनौल से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान नारनौल से 1 किलोमीटर दूर रेवाड़ी रोड पर चलते हुए अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई जैसे ही मोटरसाइकिल सवार ने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगते हुए देखा तुरंत उसने चलती मोटरसाइकिल से हल्का सा ब्रेक लेकर छलांग लगा दी।

गनीमत रही जिस वक्त उसने छलांग लगाई उस वक्त सड़क पर कोई साधन नही था। हादसे के बाद मौके पर लगातार भीड़ जमा हो गई और मौके पर महावीर चौकी इंचार्ज सहित डायल 112 भी पहुंची और जली हुई मोटरसाइकिल को साइड में लगवाया।

Exit mobile version