Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, CM होंगे मुख्यातिथि

January 15, 2024

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, CM होंगे मुख्यातिथि

हरियाणा: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से निकाली जाएगी। यह यात्रा जीटी रोड स्काईलार्क से गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार तक करीब ढाई किलोमीटर की होगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। पूरी सड़क पर रेड कारपेट बिछाने या फिर इसी तरह का रंग किया जाएगा। इसके साथ एलिवेटेड हाईवे पर रामायण कथा लिखी जाएगी।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी को पानीपत में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सायं करीब चार बजे स्काईलार्क से शुरू होगी और रात आठ बजे जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा जोध सचियार में पहुंचेगी। यहां स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी अपना संदेश देंगे। शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन प्रसाद और भंडारा की सेवा करेंगे। निवर्तमान मेयर अवनीत कौर ने नगर कीर्तन की तरह शोभायात्रा के आगे झाडू लगाने की सेवा ली। इसमें श्रीराम मंदिर का छोटा स्वरूप दर्शनों के लिए लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें