
फतेहाबाद में होम अप्लाएंस की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर दुकान मालिक ने पहुंच कर फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। आग लगने का मुख्य कारण शर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने भी निजी तौर पर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन विफल रहे।
पड़ोसियों ने फोन कर दुकान मालिक विकेश कुमार को बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही विकेश कुमार अपने भाई के साथ तो देवीलाल मार्केट में पहुंचे। जहां ग्राउंड फ्लोर पर भारत ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान की हुई है।
मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके कर पुलिस भी पहुंच गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कुल 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर रख हो गया।
जांच में सामने आया है कि दुकान में शर्ट सर्किट के कारण रात करीब 2 या ढाई बजे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा सब सामान जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। हादसे में दुकान मालिक को करीब 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।