Site icon Dainik Savera Times

ज्वालामुखी जा रहा श्रद्धलुओं से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 4 घायल

सिरसा: ओढां से मां ज्वालामुखी मंदिर में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक हिमाचल प्रदेश में फ्लट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी अनुसार ओढां क्षेत्र से 25 श्रद्धालु कागड़ा स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर पर लंगर लगाने के लिए ट्रक में सवर होकर जा रहे थे। जब इनका ट्रक चिंतपूर्णी-ज्वालामुखी रोड पर पहुंचा तो उलियारा के पास सुबह 4 बजे के करीब अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बलदेव सिंह नामक व्यकि ने ट्रक पलटने से पहले ही ट्रक से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बालुओं में चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान ओढ़ा निवासी बलदेव सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह के रूप में हुई।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक के चालक लखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए थे। इसके बाद वह ज्वालामुखी की ओर रवाना हो गए। ढलियारा के पास तीखे मोड़ पर अचानक टूक के ब्रेक फेल हो गए। उसने ट्रक को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक मिट्टी के ढेर पर पलट गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद ट्रक पलट गया। इससे पहले एक श्रद्धालु ने घबराहट में बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

Exit mobile version