Site icon Dainik Savera Times

अंबाला के युवक को सर्बिया में बंधक बनाया, पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे

अंबाला : युवकों को विदेश भेजना का सपना दिखा कबूतरबाज लाखों रु पए की धोखाधडी तो कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें मानिसक व शारीरिक रूप से प्रताडित भी कर रहे हैं। ताज़ा मामला अंबाला में सामने आया है जहाँ युवक को सर्बिया में 6 माह तक बंधक बनाकर मारपीट की गई ।आरोपियों ने युवक को 8 लाख रु पए में पुर्तगाल भेजने की बात कही थीऔर उसके परजिनों से 12 लाख भी हडप लिए और पुर्तगाल भी नहीं भेजा। जब आरोपियों से रकम वापस मांगी तो परिवार को धमकी दी कि शुक्र करो कि जिंदा लौट आया। अगर कहीं शिकायत या कोई कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। युवक की मां ने एस पी अम्बाला को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version