Site icon Dainik Savera Times

युवक ने अपने 4 बच्चों के साथ यमुना में लगाई छलांग

बापौली: यमुना पुल पर यू पी की ओर एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ विवाद के बाद अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया। बता दे कि शुक्रवार को कैराना नगर के मुहल्ला अफगानान सलमान पुत्र शफीक अपनी बारह वषीर्या बेटी महक, पांच वषीर्या शिफा, 8 माह की मासूम इनायशा व तीन वर्षीय बेटे आयान के साथ यमुना नदी पर पहुंचा। जिसके बाद उसने अपनी तीन लड़कियों व एक बेटे के साथ पुल से नदी में छलांग लगा दी।

पीड़ित ने हादसे से पूर्व वीडियो में कहा कि उसकी पत्नी का किसी के अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। जिसकी वजह से वह गत सात माह से परेशान हैं। घटना का जिम्मेदार पत्नी व उसके प्रेमी को ठहराया। वहीं बहन गुलिस्ता ने बताया कि शुक्रवार को सलमान बच्चों को साथ लेकर घर से निकला था। दोपहर में उसने एक वीडियो भेजा था। लेकिन वह उसे ठीक से देख नहीं पाई। शनिवार को स्वजन ने वीडियो का संज्ञान लिया जिसके बाद घटना का राजफाश हुआ। स्वजन व मुहल्ले के लोग यमुना पुल पर पहुंचे।

वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम निधि भारद्वाज व सीओ श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं गोताखोरों की टीम को निर्देश देते हुए सर्च अभियान शुरू कराया। एक पिता के चार बच्चों के साथ यमुना नदी में डूबने की सूचना पर नगर के सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी पर पहुंच गई। सभी यमुना की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। इस दौरान पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी, सभासद उम्मेद राणा व पूर्व सभासद मेहरबान अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

Exit mobile version