Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में एक युवक की तेज धार हथियार से की गई हत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस

August 7, 2024

झज्जर में एक युवक की तेज धार हथियार से की गई हत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस

झज्जर के गांव में एक युवक की तेज धार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सचिन निवासी गांव पाटोदा जिला झज्जर के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के भाई हरिकिशन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह क्या रही और हत्या करने वाले कौन लोग हैं इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

झज्जर जिले के माछरोली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को झज्जर नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव पाटोदा के रहने वाले सचिन को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। इसी सूचना पर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और इस मामले में मृतक सचिन के भाई हरिकिशन से बातचीत की। मृतक के भाई हरिकिशन का कहना है कि उसका भाई बीती देर शाम पाटोदा हेली मंडी रोड पर मृत हालत में पाया गया है।

उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान है और आशंका यही है कि उसकी हत्या तेज धार हथियार से की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें