Site icon Dainik Savera Times

पहलवानों के समर्थन में AAP तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

पलवल: पलवल में आम आदमी पार्टी तथा संयुक्त किसान मोर्चा आदि कई संगठनों के लोगों ने भारतीय महिला पहलवानों के समर्थन में पलवल बस स्टैंड से लेकर मीनार गेट अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। बतादें कि कुश्ती में विश्व भर में देश का नाम रोशन वाली महिला पहलवानों के साथ हुए कथित छेड़छाड़ मामले में पहलवानों के द्वारा 23 अप्रैल से दिल्ली जंतर मंतर पर लगातार धरना दिया जा रहा है।

धरने पर बैठे पहलवानों को देशभर से अलग-अलग राजनीतिक दलों और विभिन संगठनों के नेताओं के द्वारा समर्थन किया जा रहा है इसी क्रम में पलवल में भी आम आदमी पार्टी तथा संकट मोचन मजदूर सभा तथा अन्य कई संगठनों के लोगों ने पलवल बस स्टैंड से लेकर मीनार गेट महाराजा अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई।

 

Exit mobile version