
रोहतक: प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या मामले में शामिल आरोपी की पुलिस साथ मुठभे हो गई। मुठभेड़ के बीच आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। बता दें कि गांव खरावड़ के पास 20 फरवरी को गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की गाड़ी लावारिश हालत में मिली थी, जिसके पास खून पड़ा था और गोलियों के खोल बरामद हुए थे।
लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही किसी का शव बरामद हुआ था। इसके बाद गैंगस्टर सुंदर काला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मामले में फेसबुक पोस्ट आने के बाद पुलिस की गई टीमें सत्यवान की खोज कर रही थी। आसपास के राज्यों में भी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को जो सबूत मिले, उसी के माध्यम से दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी निशानदेही पर 24 फरवरी को सत्यवान के शव को जेएलएन से बरामद किया गया।
गुरुवार देर रात सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली की सत्यवान हत्याकांड में शामिल आरोपी दीपक गांधरा से अटायल रोड पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-2 स्टाफ टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी बाइक पर सवार था, उसने पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद वो बाइक से गिर गया। पुलिस जब पकड़ने आ रही थी तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम पर हमले के बाद आरोपी दीपक भागने की तो पुलिस ने घेर लिया।
इसके बाद पुलिस ने भी उसपर जवाबी फायरिंग। गोलीबारी में दीपक के दोनों पैरों में गोली लगी। जिसके बाद उसे काबू कर पीजीआई भर्ती कराया गया। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद की गई। आरोपी दीपक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पिछले कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। तीन दिन पहले ही हत्या के मुख्य आरोपी प्रदीप डागर व सोमबीर को मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...