Site icon Dainik Savera Times

CM मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

सिरसा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अगले सप्ताह जन संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा पहुंचेगे और सिरसा के लोगों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

जिसके चलते सिरसा के उपायुक्त पार्थ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक उदय सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर उनका जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं इसको लेकर सिरसा उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम सिरसा में होना है उसको लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियां की जा रही हैं। पार्थ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर उन जगहों पर दौरे किये जा रहे हैं और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

Exit mobile version