Site icon Dainik Savera Times

बरसाना गाँव के ग्रामीणों का आरोप, मुख्याध्यापक 3 दिन की एडवांस में हाजिरी लगा कर रहता है गैरहाजिर

जींद : जिले के गांव बरसाना के ग्रामीणों ने मुख्य अध्यापक पर 3 दिन एडवांस में हाजिरी लगाकर स्कूल ना आने का आरोप लगाते हुए कहा है की, मुख्यध्यापक की वजह से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।अभिभीवका प्रमिला का कहना है की ये घटनाकर्म पिछले तीन महिनों से चल रहा है।स्कूल में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। बच्चों को टॉयलेट जाने के लिए स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आना पड़ता है।

स्कूल के ही अध्यापक सतीश कुमार ने ग्रामीणों की बात को सही बताते हुए कहा है की ये प्रकिया पिछले तीन महीनों से चली हुई है। मुख्यध्यापक एडवांस में हाजिरी लगाकर स्कूल से चले जाते हैं।जिला शिक्षा अधिकारी विजया लक्ष्मी ने बताया की इस मामले की गहनता से जाँच की जाएगी और दोषी पाने जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

बड़ी खबरें पढ़े : बरसाना गाँव के ग्रामीणों का आरोप, मुख्याध्यापक 3 दिन की एडवांस में हाजिरी लगा कर रहता है गैरहाजिर

Exit mobile version