Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में घर में घुसकर कथित पुलिसकर्मी ने दंपति पर किया हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

October 11, 2023

पलवल में घर में घुसकर कथित पुलिसकर्मी ने दंपति पर किया हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

पलवल के शेखपुरा मोहल्ला स्थित एक मकान का कब्जा खाली करने आए कथित पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दंपति पर हमला कर दिया। इन आरोपों को लेकर पीड़ित ने अपनी शिकायत शहर थाना और जिला पुलिस कप्तान को दी है। हमले का यह सारा वाक्या घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

पलवल के शेखपुरा मोहल्ले में मकान पर कब्जे को लेकर घर में घुसकर दंपति पर हमला करने के आरोप पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए हैं। हमले की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े हुए हमले की घटना को लेकर पीड़ित परिवार के मोहल्ले वाले लोगों में भी रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत जिला पुलिस प्रशासन को देकर न्याय की गुहार लगाई है। शेखपुरा के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि जिस मकान में वह 25 वर्षों से रह रहे हैं। वह उनका पुश्तैनी मकान है। उन्होंने बताया करीब 6 माह पहले उन्हें पता लगा कि उनके बड़े भाई ने धोखाधड़ी कर इस मकान को अपने नाम करवा लिया है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

उन्होंने बताया मकान पर कब्जा करने आए उसका बड़ा भाई हरविंदर अपने साथ एक पुलिसकर्मी एवं उसके परिजनों के साथ घर में आया और कहा कि मैंने यह मकान इन्हें बेच दिया है। इसलिए यह मकान खाली कर दो, जिसका विरोध करने पर घर में घुसे 3 महिला सहित आधा दर्जन लोगों ने उस पर एवं उसकी पत्नी पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी में पहुंचा। तो वहां भी हमलावर कथित पुलिसकर्मी ने चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के आगे उसे धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आखिरकार तंग होकर पीड़ित ने पलवल जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाइ है। भले ही मकान का मालिककाना हक अदालत में विचाराधीन है। बावजूद इसके इस तरह से दिनदहाड़े घर में घुसकर हमला करना कहां से न्याय संगत है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें