Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा राज में खेती करने के खर्च के साथसाथ किसानों पर बढ़ा कर्जा : अभय चौटाला

July 28, 2023

भाजपा राज में खेती करने के खर्च के साथसाथ किसानों पर बढ़ा कर्जा : अभय चौटाला

पानीपत : इनेलो की परिवर्तन पदयात्ना आज 145वें दिन पानीपत के हलका समालखा के गांव समालखा से शुरू होकर पट्टी कल्याणा, पावटी, जोरासी, छाजूगढ़ी, शहर मालपुर और बिहोली से होते हुए करहंस पहुंची। लोगों ने अभय चौटाला का पुष्प वर्षा कर और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इनेलो नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि 2022 तक किसानों की फसल के दाम दोगुणा कर देंगे। आज किसानों की फसल के दाम तो दोगुणा नहीं हुए अपितु भाजपा के राज में खेती करने का खर्चा कई गुणा बढ़ गया और किसानों के उपर कर्जा बढ़ गया। साथ ही महंगाई बेतहाशा बढ़ गई। 13 महीनों तक किसानों को तीन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लडनी पड़ी जिसमें 750 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत देकर आंदोलन को मजबूत किया और भी राजनीतिक दलों के नेता उस आंदोलन में गए लेकिन आंदोलन में किसानों की मदद करने के बजाय फोटो खिंचवा कर अखबारों की सुर्खियां बटोरते रहे।

किसान मोर्चा के नेताओं के आह्वान पर हमने चौ. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया और आंदोलन में शामिल किसानों के लिए सिंघु बार्डर और टिकरी बार्डर पर अस्पताल खुलवाए, साथ ही उनके खाने पीने और ठहरने का प्रबंध किया। लेकिन विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा जो अपने आप को किसान हितैषी बताते हैं उसने तो भाजपा सरकार द्वारा दी गई कैबिनेट मंत्री स्तर की सारी सुविधाएं ज्यों की त्यों रखी। इनेलो नेता ने कहा कि आने वाले समय में किसान, कमेरा विरोधी बीजेपी और जेजेपी को सत्ता से उखाड़ फैंकना है। वहीं भूपेंद्र हुड्डा जैसे दोगले नेताओं से बचकर रहने की सलाह दी। इस पर लोगों ने हाथ उठाकर अभय सिंह को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमराज जागलान, चौधरी महा सिंह, मनोज जोरासी, रणधीर सिंह जांगड़ा, नरेश जोरासी व अन्य नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें