Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में चोरों के हौसले बुलंद, एक घर से नगदी और जेवर लेकर चोर फरार

November 13, 2024

अंबाला में चोरों के हौसले बुलंद, एक घर से नगदी और जेवर लेकर चोर फरार

Ambala Thieves Abscond: अंबाला मे चोरो के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अल सुबह भी किसी घर को अपना निशाना बनाने सें नहीं चूकते ऐसा ही एक मामला अंबाला कैंट के कच्चा बाजार के एक घर और फोटो स्टूडियो से सामने आया। जहाँ पर चोरों ने नगदी और ज़ेवर पर हाथ साफ किया और फरार हो गए जिसकी किसी को भी भनक नहीं लगी।

पीड़ित महिला टीचर दीप्ती अग्रवाल ने बताया कि वो सुबह मंदिर गई हुई थी उस समय सब ठीक था लेकिन जब मंदिर सें वापिस आई तो गली मे बनी उनके घर की खिड़की के सरिये टूटे हुए थे। जब वे अंदर गई तब अलमारी मे सें ज़ेवर और नगदी गायब थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम पहुंची जो मामले की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें