Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ambala: में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रूट को भी किया जा सकता है डायवर्ट

July 23, 2024

Ambala: में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रूट को भी किया जा सकता है डायवर्ट

अंबाला: भोले के भक्तों का सबसे पावन महीना सावन शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अंबाला SP ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पहले भी इंतजाम किए जाते थे और अबकी बार भी किए गए है। हालांकि अभी कांवड़ यात्रियों की संख्या कम है लेकिन जैसे जैसे शिवरात्रि नजदीक आयेगी वैसे वैसे कांवड़ यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जायेगी। जैसे जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी तो वैसे वैसे ही पुलिस प्रशासन द्वारा रूट भी डायवर्ट किया जा सकता है। अंबाला SP ने कांवड़ियों से भी अपील करते हुए कहा है कि ये एक धार्मिक पर्व है इसे इस तरीके से मनाएं ताकि किसी और को परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें