Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकुला में बेसमेंट की खुदाई के मिट्टी गिरने से हुआ हादसा, खुदाई करते हुए मिट्टी के नीचे दबे 5 मजदूर, 2 घायलों की हालत गंभीर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन

January 3, 2025

पंचकुला में बेसमेंट की खुदाई के मिट्टी गिरने से हुआ हादसा, खुदाई करते हुए मिट्टी के नीचे दबे 5 मजदूर, 2 घायलों की हालत गंभीर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन

हरियाणा के पंचकुला में बेसमेंट के खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच–पड़ताल में जुट गई।

 

मिट्टी के धंसने से नीचे दबे मजदूरों को बचाने के लिए वहां काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत मिट्टी हटाना शुरू कर दिया। फिर भी ज्यादा नीचे दबे होने के कारण कुछ मजदूरों की सांस फूल गई। आनन–फानन में सभी को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से 3 घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य 2 का उपचार किया जा थे है।

 

हादसे के बाद साथी मजदूर ने नीचे दबे सभी मजदूरों को निकल लिया था। लेकिन फिर भी फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी ओर के नीचे दबे होने की आशंका में तुरंत मालवा हटा कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसा इंडस्ट्रियल एरिया के अलीपुर प्लॉट नंबर 337 में खुदाई के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक गिरने से हुआ था।

 

घायल मजदूरों ने बताया कि वे बेसमेंट की बिल्डिंग के लिए खुदाई कर रहे थे। नीचे कुल 8 मजदूर और जेसीबी मशीन के द्वारा काम।किया जा रहा था। तभी अचानक एक दीवार से भरी मात्रा में मिट्टी गिरी। जिसके नीचे 5 मजदूर दब गए। वहीं काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें मिट्टी खुद कर बाहर निकल कर बचा लिया। अन्यथा जान भी जा सकती थी।

 

घायल सभी मजदूर मूलरूप से बिहार के रहने वाले है। जो काम के सिलसिले में बिहार से हरियाणा थे। घायलों की पहचान गुड्डी, शरद कुमार, फूल कुमारी, देवीलाल और पूनम के रूप में हुई है। घायलों से फूल कुमारी और देवीलाल को गहरी चोट आई थी, जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। बाकियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें