Site icon Dainik Savera Times

सारसों खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

रेवाड़ी: रेवाडी अनाजमंडी जहां सरसों खरीद बन्द होने के बाद गुस्साए किसानों ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर मंडी गेट पर ताला जड़ दिया जिस दैरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझौंक के बाद धक्कामुक्की तक हो गई। लेकिन किसान अपनी मांग को लेकर जिद पर अड़े रहे।

मामला बिगड़ते देख मौ के पर पहुंचे एस डी एम ने स्थिति को संभालते हुए किसानों से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार के आदेशों अनुसार किसानों की बची हुई सरसों ख़िरीदी जायेगी, हालांकि यह मामला प्रशासनिक स्तर का नहीं है। इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर गेट का ताला खोल दिया लेकिन साथ मे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि अब भी किसानों की बची हुई सरसों नहीं खरीदी गई तो चुप नहीं बैठने वाले ओर अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

Exit mobile version