Site icon Dainik Savera Times

अनिल विज ने ट्वीट कर नागालैंड,त्रिपुरा,मेघालय में भाजपा गठबंधन को मिली शानदार जीत पर जताई खुशी

अनिल विज ने ट्वीट कर नागालैंड,त्रिपुरा,मेघालय में भाजपा गठबंधन को मिली शानदार जीत पर जताई खुशी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नागालैंड,त्रिपुरा,मेघालय में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा गठबंधन को मिली शानदार जीत बहुत कुछ कहती है यह क्षेत्र विकास से हमेशा महरूम रहा । कांग्रेस सरकार ने यदि इस क्षेत्र में विकास किया होता तो इस क्षेत्र के लोग कभी हथियार न उठाते । नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया ।लगभग 48 बार मोदी इस क्षेत्र में गए और वहां के लोगों का दिल जीत लिया तथा पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमा चीन से सटी हुई है देश की मुख्य धारा में जुड़ गए जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत आवश्यक है। इस विजय पर प्रधानमंत्री मोदी जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी @JPNadda को शत शत प्रणाम ।

नागालैंड,त्रिपुरा,मेघालय में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा गठबंधन को मिली शानदार जीत बहुत कुछ कहती है यह क्षेत्र विकास से हमेशा महरूम रहा । कांग्रेस सरकार ने यदि इस क्षेत्र में विकास किया होता तो इस क्षेत्र के लोग कभी हथियार न उठाते ।

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) March 3, 2023

Exit mobile version