Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पशु व्यापारी लूट: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 हजार रुपये किए बरामद

July 20, 2024

पशु व्यापारी लूट: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 हजार रुपये किए बरामद

सिरसा: जिले में पशु व्यापारी से लूटपाट करने वाले आरोपी को रानिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। करीवाला चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ ​​मुल्ला पुत्र जैली सिंह उर्फ ​​जैला राम निवासी गांव बणी जिला सिरसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रानिया थाना पुलिस इस वारदात के दो आरोपियों मंगू व सोनू निवासी बणी को पहले ही गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 7500 रुपये बरामद कर चुकी है। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। लूट के मामले में रानिया थाना पुलिस ने काले खान पुत्र मोहम्मद खान निवासी रोड़ावाली जिला हनुमानगढ़ राजस्थान की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

उल्लेखनीय है कि भैंस व्यापारी काले खान 7 जनवरी को गांव बणी से सुरेवाला जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उससे 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। काले खां से 15000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा तथा पूछताछ के बाद लूटी गई शेष रकम बरामद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें