Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान चुनाव में किरण चौधरी को कोर्डिनेटर नियुक्त करने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लड्डूू बांटकर मनाई खुशी

हरियाणा: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में होने वाले चुनाव में कोर्डिनेटर की जिम्मेवारी सौंपी है, जिसके बाद भिवानी में किरण चौधरी के समर्थकों में खुशी है तथा वे इस कदम को राजस्थान में कांग्रेस की जीत की तरफ पहला कदम बता रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विजय नगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लड्डूू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कृष्ण लेंघा,दिलबाग निमड़ी,देवराज मेहता,अमर सिंह हलुवासिया, अमन तंवर राघव, सविता मान, समीर खटीक प्रदीप कौशिक और अनेक पदाधिकारी ने और कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर खुशी मनाई तथा सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का आभार जताया।

इस मौके पर सभी नेताओ ने कहा कि किरण चौधरी एक दिग्गज एवं अनुभवी नेत्री है, जिनके अनुभव का राजस्थान में कांग्रेस को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से राजस्थान मे कांग्रेस ओर अधिक मजबूत होगी तथा वे राजस्थान में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पिलानिया ने कहा कि किरण चौधरी का उद्देश्य हमेशा से राजनीतिक के माध्यम से आमजन की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी को मिली जिम्मेवारी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। पिलानिया ने कहा कि भाजपा के 9 वर्षो के शासनकाल से दुखी प्रदेश व देश की जनता सत्ता बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा वे कांग्रेस की सरकार बनाकर देश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आपराधिक घटनाओ के दलदल से बाहर निकालना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी अबकी बार किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा यहां की जनता भी कांग्रेस राज में सही मायनों में सुशासन काल देख पाएगी।

 

Exit mobile version