Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : रुपये डबल करने का झांसा देने वाला गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

यमुनानगर। रुपये डबल करने का झांसा देकर 12.5 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लगभग दो वर्ष से फरार था। यह पटियाला का रहने वाला गुम्मन नगर निवासी विक्रमजीत सिंह है।

पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ

आरोपी ने कंपनी में रुपये निवेश करा डबल करने का झांसा दिया था। इस मामले में वर्ष 2024 में आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। फर्कपुर थाना से जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपित विक्रमजीत सिंह को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, ससौली गोविंद विहार निवासी सुधीर कुमार की दोस्त के माध्यम से अंबाला के गुरुदेव मोहल्ला निवासी राहुल से मुलाकात हुई।

पत्नी के नाम से साढ़े तीन लाख कराए थे जमा

आरोपी ने उसे बताया था कि वह एग्री बिजनेस जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अर्बन इस्टेट पटियाला पंजाब में कार्य करता है। कंपनी के एमडी विक्रमजीत सिंह है। इसमें ही उनके साथ पंजाब के राजपुरा रोड के गोनिवंद बाग निवासी कुलविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू पार्टनर हैं। उनकी कंपनी रुपये डबल करके देती है। आरोपित ने उसे कंपनी के अलग-अलग प्लान के बारे में बताया। आरोपी के झांसे में आकर उसने अपने व पत्नी के नाम से तीन लाख 59 हजार 700 रुपये कंपनी के बैंक खाता में जमा करा दिए।

रुपये लेकर बंद कर दी कंपनी

सुधीर ने आरोपित राहुल की बातों में आकर अपने जानकारों के रुपये भी कंपनी में जमा करा दिए थे। सभी को आश्वास्त किया गया था कि रुपये डबल मिलेंगे। इसमें शशि शेखर को 54 हजार 500 रुपये, सुरभि काे दस हजार 900 रुपये का प्लान दिलाए। सोनू को दस हजार 900 रुपये, सोमवती को एक लाख 19 हजार 900 रुपये, खुशबू को एक लाख 19 हजार 900 रुपये, कंचन को एक लाख 19 हजार 900 रुपये, हेमलता को एक लाख 19 हजार 900 रुपये और किरण को दस हजार 900 रुपये के प्लान दिलाए। इसकी कुल रकम नौ लाख 26 हजार 500 रुपये बनी। यह प्लान लेने के बाद उनके पास कुछ दिनों तक किश्त आती रही। बाद में किश्तें आनी बंद हो गई। जब इस बारे में आरोपित राहुल व उसकी कंपनी के एमडी से बात की तो आरोपियों ने बताया कि किसी वजह से कंपनी बंद कर दी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version