Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नया साल शुरू होते ही हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

January 2, 2026

नया साल शुरू होते ही हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

टोहाना: हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने टोहाना-नरवाना रोड पर स्थित गांव बलियाला के पास घेराबंदी कर नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्र में नशीला पदार्थ, तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन पर फतेहाबाद यूनिट की एक टीम एएसआई रोशन लाल के नेतृत्व में नशा रोकथाम हेतु थाना सदर टोहाना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो तस्कर अपनी कार में भारी मात्र में गाँजा लेकर गांव बलियाला के पास तस्करी की फिराक में खड़े हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने त्वरित कार्रवाई की और गाड्डव बलियाला के स्वागतम गेट के पास संदिग्धों को कार सहित काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान कार से 24.955 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुदेव और सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर टोहाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और मुख्य सप्लायरों का पता लगाया जा सके। उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें