Site icon Dainik Savera Times

आशा वर्करों ने बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र से LNJP हॉस्पिटल तक किया प्रदर्शन, कहा-28 अगस्त को विधानसभा का करेंगी घेराव

कुरुक्षेत्र:आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के बैनर तले आशा वर्कों की लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र के समक्ष हड़ताल पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। वहीं आज आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र से लेकर एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र तक प्रदर्शन किया। आशा वर्कर यूनियन की पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले कई दिनों से लगातार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रही है। लेकिन सरकारों उनकी मांगे नहीं मान रही है। और ना ही उनकी और कोई ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि वह हर शनिवार को स्थानीय विधायक को ज्ञापन भी सौंप रही है। ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंच सके और उनकी मांगे मानी जा सके। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री से मिलना चाहते हैं। ताकि वह अपनी बात रख सके और दोबारा काम पर वापस लोट सके। उन्होंने कहा कि वह 28 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगी। और हड़ताल को अब 29 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

 

 

Exit mobile version