Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीकॉम फाइनल छात्रा की सड़क हादसे में मौत

August 21, 2024

बीकॉम फाइनल छात्रा की सड़क हादसे में मौत

हिसार: जिले के गांव कुंभा खेड़ा की एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बरवाला में बीकॉम फाइनल की छात्र की स्कूटी में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एकता नामक छात्र की अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बारे में मृतका के पिता कर्णसिंह ने पुलिस को बताया कि मुङो फोन पर सूचना मिली तो हमने उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। इलाज के दौरान एकता की सिर में लगी गम्भीर चोट के कारण मौत हो गई। बरवाला पुलिस ने कर्ण सिंह की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106,281 बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिला के बरवाला स्थित गांव कुंभा खेड़ा निवासी कर्ण सिंह ने बरवाला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और उसके दो लड़के, दो लड़कियां हैं। मेरी लड़की एकता लड़की बीकॉम फाइनल इयर में बरवाला सरकारी कॉलेज में पढ़ती थी। गत दिवस मेरी लड़की एकता इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर बरवाला कॉलेज से गांव कुंभा खेड़ा जा रही थी। जब वह बरवाला से खरकड़ा के बीच माइनर मोड पर पहुंची तो सामने से खरकड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल अज्ञात चालक अपनी मोटरसाइकिल को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलता हुआ आया। जिसने लड़की एकता की स्कूटी में सीधी टक्कर मारी, मेरी लड़की एकता सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में काफी चोट आई व शरीर पर चोटें आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें