Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़: लघु सचिवालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, हाजिरी रजिस्टर किया गया चेक

May 12, 2023

बहादुरगढ़: लघु सचिवालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, हाजिरी रजिस्टर किया गया चेक

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में सीएम फ्लाइंग सुबह सवेरे छापेमारी करने पहुंची। सीएम फ्लाइंग की टीम ने कर्मचारियों के हाजिरी से संबंधित रजिस्टर चेक किए और गैरहाजिर कर्मचारियों का रिकॉर्ड चेक किया। चेकिंग के दौरान 2 पटवारी कार्यालय से नदारद मिले। इतना ही नहीं करीब आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी अपने निर्धारित सीटों पर बैठे हुए ही नहीं मिले। वहीं मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बताया कि अनुपस्थित दोनों कर्मचारियों से पूछा जाएगा कि वह कार्यालय क्यों नहीं आए।

ऐसा भी हो सकता है कि अनुपस्थित पटवारी कहीं फील्ड में काम कर रहे हो लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों को उसकी अनुपस्थिति की सूचना नहीं थी। उन्होने कहा कि पिछले लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि लघु सचिवालय में कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते । जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ऐसे में अब सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कितना असर पड़ता है यह देखने वाली बात होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें