बहादुरगढ़। गांव रोहद में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने मिलकर 24 वर्षीय दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही घायल दीपक को पीजीआईएमएस रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: वीकेंड पर ‘जटाधारा’ की कमाई में दमदार बढ़त, किया ₹4.10 करोड़ का कलेक्शन
मृतक की पहचान गांव रोहद निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों ने दीपक के ही तीन दोस्तों सोनू, चिराग और प्रवीन पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
दीपक के पिता रघुबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव का सोनू उनके घर आया और दीपक को अपने साथ ले गया। शाम करीब साढ़े सात बजे सोनू ने फोन पर बताया कि दीपक को चोट लगी है और वह उसे अस्पताल लेकर गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी।
रघुबीर के मुताबिक, दीपक, सोनू, चिराग और प्रवीन सभी सोनू की कार में सवार थे। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जींद में सफाई ठप, अब सीएम की मंजूरी पर टिकी उम्मीद
पुलिस ने रघुबीर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के शव गृह में रखवाया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...