
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को जसौर खेड़ी गांव के खेतों में छिपकर चल रही एल्युमिनियम गलाने की भट्ठियों पर शिकंजा कस दिया। टीम ने मौके पर पांच अवैध भट्ठियां ध्वस्त कर दीं और तीन प्लास्टिक जलाने वाली इकाइयों को सील कर दिया।
ये भी पढ़ें: Bihar Election : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, PM MODI, सीएम नीतीश समेत नेताओं ने की मतदान की अपील
सूत्रों के मुताबिक गांव के बाहरी इलाके में लंबे समय से ये यूनिटें बिना अनुमति के काम कर रही थीं। भट्ठियों से उठने वाला धुआं गांव के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था। लगातार शिकायतों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची तो खेतों में धुआं फैलता दिखाई दिया।
बोर्ड के एसडीओ अजय बूरा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध प्रदूषणकारी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक स्थान पर खेत मालिक के अनुपस्थित रहने के कारण कार्रवाई अधूरी रही, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में एल्युमिनियम गलाने और प्लास्टिक जलाने जैसी खतरनाक भट्ठियां महीनों से चल रही थीं, लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह स्थिति तब है जब बहादुरगढ़ कई बार प्रदूषण के मामले में देश में शीर्ष पर रहा है। सवाल उठ रहा है कि अगर अधिकारी नियमित निरीक्षण करते तो यह स्थिति शायद टाली जा सकती थी।
शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ने कहा—
“बिना अनुमति प्रदूषण फैलाने वाली कोई भी गतिविधि अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। लोग अगर ऐसी किसी यूनिट की जानकारी दें, तो बोर्ड तुरंत कार्रवाई करेगा।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...