Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैक्टरी जा रही बस से ट्रक की टक्कर, सड़क पर मची अफरा-तफरी

December 21, 2025

फैक्टरी जा रही बस से ट्रक की टक्कर, सड़क पर मची अफरा-तफरी

बहादुरगढ़। रोहतक–दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह एक निजी ट्रांसपोर्ट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी सवार थे। टक्कर के बाद बस में बैठे करीब 12 कर्मियों को हल्की चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट कंपनी की यह बस शहर के विभिन्न इलाकों से कर्मचारियों को लेकर एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक फैक्टरी की ओर जा रही थी। बस को 111 नंबर फैक्टरी तक जाना था। जैसे ही वाहन पारले फैक्टरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।

हादसा जोरदार था, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। चोटिल कर्मचारियों को तत्काल बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी।

घायलों में अंशु, लाडली, मानसी, अर्जुन, नरेश, संध्या, मोनू, संजू, अराध्या, निरोली, बिंदु और ध्रुव शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वाहन चालक की लापरवाही से हुई। दोपहर तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। मामले को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें