Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में बंबीहा गैंग पर पुलिस ने फिर कसा शिकंजा, 2 गुर्गों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: दविंदर बंबीहा गैंग पर चंडीगढ़ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। दरअसल, सब कमाल चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह और उनकी टीम का है। ऑपरेशन सेल द्वारा ही बंबीहा गैंग के गुर्गे दबोचे जा रहे हैं। ऑपरेशन सेल ने एक बार फिर गैंग के 2 और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों गुर्गों में एक की पहचान गांव मलोया के साहिल उर्फ़ 26 वर्षीय मुकुल राणा और दूसरे की पहचान चाट मोहल्ला सेक्टर 45 के रहने वाले 29 वर्षीय जिम्मी बंसल के रूप में हुई है।

वहीं इनमें से साहिल को एक पिस्टल-मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस के साथ 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया है जबकि जिम्मी को एक देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल अबतक बंबीहा गैंग के कुल 7 गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले ऑपरेशन सेल ने 5 गुर्गे गिरफ्तार किए थे। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है |

Exit mobile version