
चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर नवाचार, संस्कृति, जन कल्याण और आत्मनिर्भर भारत तक के बारे में प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार सुने और उनसे प्रेरणा ली।
कार्यक्रम सुनने के बाद मनोहर लाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम है, बल्कि यह जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के 122वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया।
हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ प्रेरक प्रसंग सुनाए। एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और उसने जापान को पीछे छोड़ दिया है तथा वर्ष 2027 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और 2047 तक यह दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर न केवल भारत एक विकसित देश बनना चाहिए बल्कि हर प्रांत का भी विकास होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव तक पहुंचकर हर योजना का लाभ जनता को देने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक श्री. हरविंदर कल्याण, विधायक श्री. राम कुमार कश्यप, श्री. भगवान दास कबीरपंथी, . योगेन्द्र राणा और मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप
मेष: दिन शुभ रहेगा...