
भिवानी। संडवा मार्ग पर बीते दिनों बाइक की चपेट में आने से घायल हुए आलमपुर निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आलमपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजेंद्र दो नवंबर को खेत में जा रहे थे। जब वह गांव संडवा मार्ग पर पहुंचे, तो एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहुल के ताऊ के बेटे ने उसे दी।
राहुल ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा और अपने घायल पिता को अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...