Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तेजधार हथियार से युवक पर हमला, हत्या, एक घायल

August 5, 2025

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तेजधार हथियार से युवक पर हमला, हत्या, एक घायल

भिवानी में मंगलवार को पुराने बस अड्डे के पास भेजा वाली देवी इलाके में दो पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हुई हैं वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। जिस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया था। बुरी तरह घायल विशाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस झगड़े में घायल हुए नरेश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है।

मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव में सुरक्षा बंधा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए है। वहीं अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजद दिया है।

आगामी कार्रवाई परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है। घायल का उपचार किया जा रहा है। जिसकी हालत में पहले से सुधार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें